जिला संवाददाता- विशाल गुप्ता

बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर कटरा निवासी एक 18 वर्षीय युवक का शव गाँव से करीब एक किमी0 दूर ग्राम चौखंडी के निकट एक सूखे जल निकासी के नाले मे पड़ा मिला युवक की ईट से कुचल कर हत्या की गयी है घटना की जानकारी मिलते ही इलाके सनसनी फैल गयी।
बताते चले कि शुक्रवार की देर शाम रामपुर कटरा निवासी 18 वर्षीय मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद का गांव के ही कुछ लोगो से विवाद हुआ था गांव मे रात्रि करीब 10 बजे तक देखा गया जिसके बाद वह लापता हो गया। पूरी रात तलाश के बाद शनिवार सुबह उसका शव ग्राम चौखण्डी स्थित ईदगाह के पीछे कल्याणी नदी को आने वाले जल निकासी के सूखे नाले मे पड़ी मिली उसका सिर बुरी तरह कुचला हुआ था।
आसिफ अपने माता-पिता का जवान बेटा था। परिवार में दो भाई वसीम और सलीम तथा तीन बहनें हैं। घर की चौखट पर हर रोज हंसने-बोलने वाला बेटा अब खामोश पड़ा था। मां की आंखों के सामने जब बेटे का खून से लथपथ शव पहुंचा तो वह बेसुध होकर रो पड़ी। वह चीख-चीख कर कहती रही कि पड़ोसी युवक ने उसके बेटे की हत्या की है। मां की सिसकियां सुनकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।
मृतक की मां मेहशर जहां ने आरोप लगाया कि घटना से पूर्व आसिफ के पास चांदी की चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट तथा करीब 12 हजार रुपये नकद थे जो अब गायब हैं। परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद अंगूठी ,चेन, ब्रेसलेट और नकदी लूट ली गई। पिता मोहम्मद वैस जो गांव-गांव में फेरी लगाकर कपड़े बेचते हैं उन्होंने बताया कि बेटे का गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था और उसी रंजिश में घटना की आशंका है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और लूट तथा रंजिश दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीण इस वारदात से स्तब्ध हैं और जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं।
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। गांव के लोग सहमे हुए हैं और हर कोई इस बेरहम हत्या को लेकर हैरान है। पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर रामपुर के प्रधान नियाज अहमद अंसारी ने परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। गांव की गलियों में बस एक ही चर्चा है कि आखिर उस मां का क्या कसूर था, जिसने अपने जवान बेटे को इस हालत में खो दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *