मुजफ्फरनगर जनपद के बुढाना क्षेत्र में इटावा गांव के सामने कुरथल मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, मेरठ की ओर से आ रही एक वैगनआर कार को तेज रफ्तार दूसरी गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि वैगनआर कार कई बार पलट गई। हादसे के दौरान कार में बैठा एक बच्चा खिड़की से बाहर जा गिरा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाली गाड़ी (नंबर: UP19Q0734) मौके से फरार हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक ने घायल यात्रियों की कोई मदद नहीं की और तुरंत भाग निकला।

हादसे में वैगनआर में सवार सभी लोगों को चोटें आई हैं, जबकि घायल बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत मेरठ रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी यात्री कुरथल निवासी हैं।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को तुरंत उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है।

अपील: सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और तेज रफ्तार से बचें, क्योंकि जरा सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

5 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *