ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ (माल कस्बा)

पुलिस टीम ने प्रमुख चौराहों और बाजारों में वाहनों की गहन जांच की और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट और संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे लोगों पर विशेष नजर रखी गई।

इसके साथ ही कई वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए सख्त हिदायत भी दी गई।

इस चेकिंग अभियान में उप निरीक्षक हरिओम राणा, उप निरीक्षक रवि कटियार, उप निरीक्षक राहुल पांडेय, उप निरीक्षक दिग्विजय के साथ कांस्टेबल आशीष और कांस्टेबल दानिश मौजूद रहे।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।

एम डी न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
रिपोर्ट: मो. शाबान

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *