एमडी न्यूज़ रिपोर्टर बृजेश कुमार पिनाहट

गुहराज निषाद जयंती पर पिनाहट में भव्य शोभायात्रा,सैकड़ो की संख्या मे युवाओ ने लिया भाग

पिनाहट। महाराज गुहराज निषाद जयंती के अवसर पर कस्बा पिनाहट में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शोभायात्रा का शुभारंभ कस्बा के तिलक सिंह गार्डन से हुई पूर्व प्रत्यासी विधान सभा बाह नितिन वर्मा एवं लोधी राजपूत सभा के तहसील अध्यक्ष विजय सिंह वर्मा ने फीता काटकर किया। वहीं पूर्व प्रत्याशी अंशु रानी निषाद ने गुहराज निषाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विनय प्रताप उर्फ बंटू निषाद बृजेश कुमार के द्वारा तपसी बाबा के आश्रम पर सभी श्रद्धालुओं का साफा माला पहना कर स्वागत किया ओर जलपान की व्यवस्था की गई
शोभायात्रा तिलक सिंह गार्डन से प्रारंभ होकर डीजे व बैंड-बाजों के साथ कस्बा सदर बाजार से होकर गुजरी। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
यात्रा का समापन चंबल मार्ग स्थित तपसी बाबा आश्रम पर हुआ, जहां गुहराज मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में विभिन्न समाजसेवी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसी दौरान पूर्व प्रत्याशी अंशु रानी निषाद, विनय प्रताप उर्फ बंटू निषाद,पंचायत सदस्य देवेंद्र प्रसाद मुन्नालंबर,संजय वर्मा,अशोक वर्मा, रामबरन वर्मा,शैलेन्द्र राजपूत,बच्चू सिंह वर्मा, शिवराम राजपूत, पूजा राम वर्मा, लायक सिंह वर्मा, ख्याली राम वर्मा , दीपचंद ,शुभाष सभसाद,डॉ बबलू वर्मा, धर्मवीर सिंह निषाद, हरिशंकर शर्मा अरुण परिहार, शिव कुमार शर्मा,आदि मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *