बाराबंकी।राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवा की प्रधानाचार्या डॉक्टर सुविद्या वत्स के सेवानिवृत्त होने के उपरांत सोमवार को जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव ने अपनी टीम के साथ बाराबंकी शहर आवास विकास कालोनी स्थित उनके आवास पहुंचकर प्रतीक चिन्ह,अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।
आपको बताते चले कि जनपद में चौदह भाषाओं के ज्ञाता शिक्षाविद ,भाषा वैज्ञानिक के नाम से विख्यात डॉक्टर भगवान वत्स की पुत्री डाक्टर सुविद्या वत्स का जन्म 31 मई सन 1965 में जनपद के ही त्रिवेदीगंज विकासखंड के ललकपुर मंझार गांव में हुआ था।डाक्टर वत्स ने पहली बार 1996 में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देव प्रयाग टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड में प्रधानाचार्या के पद पर कार्यभार ग्रहण किया।एक साल के बाद गोंडा जनपद में तीन साल जिला समन्वयक पद पर कार्यभार संभाला।फिर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज काशीपुर उधमसिंह नगर के बाद क्रमशः राजधानी लखनऊ,काशीपुर,जीजीआईसी हैदरगढ़ बाराबंकी,जी जी आई सी देवा,जी जी आई सी शहाबपुर ,पुनः 2016 में देवा जी जी आई सी में प्रधानाचार्या के पद पर ही कार्यभार संभाला।
दीदी जी के नाम से जनपद में पहचानी जाने वाली डॉक्टर सुविद्या वत्स के पूरे कार्यकाल की सराहना करने के लिए शब्दों का भंडार ही खाली हो सकता है।पूरी ईमानदारी ,कर्तव्यनिष्ठा,कर्मठता पूर्वक केवल विद्यालय ही नहीं पूरे विकासखंड को नोडल अधिकारी के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। सेवानिवृत्त होने के बाद क्षेत्र के समस्त विद्यालयों के शिक्षक,समाजसेवी एवं जागरूक नागरिक उनके कार्यकाल की सराहना करने में नहीं चूक रहे हैं।तमाम लोग उनके आवास पर पहुंचकर उनको सम्मानित कर रहे है।उसी क्रम में सोमवार को जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव ने प्रदेश प्रवक्ता सतीश चंद्र यादव, जिलाध्यक्ष संजय यादव,जिला प्रवक्ता अंगद कुमार कश्यप, मातृशक्ति जिलाध्यक्ष शबनम बानो, मातृशक्ति जिला प्रभारी चांदनी बानो,शिक्षक उमेश यादव के साथ डाक्टर वत्स के आवास पर पहुंचकर प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।इस अवसर पर पारा खंधौली के पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह यादव,महेंद्र वत्स, पीयूष यादव, अंशिका यादव आदि मौजूद रहे।

तेज बहादुर शर्मा (मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या)।
