बाराबंकी: विकास खण्ड -देवा के उच्च प्राथमिक विद्यालय- पीण्ड में सोमवार को स्कूल चलो अभियान, वार्षिकोत्सव, नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तक वितरण, परीक्षाफल वितरण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान आरती देवी ने मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया।इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में कक्षा 5 उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के साथ -साथ सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। विद्यालय में नामांकित छात्र छात्राओं को नि: शुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान आरती देवी ने झंड़ी दिखाकर स्कूल चलो अभियान रैली को रवाना किया। जिसके माध्यम से अभिभावकों को शत प्रतिशत नामांकन कराने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्रीमती कनक, केशवराम, प्रमिला शुक्ला, पूर्णेश प्रताप सिंह, अर्चना वर्मा,एस एम सी अध्यक्ष श्री राजेश, ग्राम पंचायत सदस्य अनिल,कमला देवी,सीमा,रेशमा आदि अभिभावक उपस्थित रहे।

तेज बहादुर शर्मा (मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या)।
