एम डी न्यूज़ बरेली।
बरेली में खनन के खेल में पुलिस और खनन विभाग के लोगों का गठजोड़ खुल गया है। किला चौकी पुलिस पर अवैध खनन में वाहन पकड़ने और फिर छोड़ने का आरोप लगाने वाले रोठा गांव निवासी वेदप्रकाश की शिकायत पर अब खनन कार्यालय के बाबू महबूब अली को दस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। एंटी करप्शन टीम उसे लेकर सदर कोतवाली पहुंची, जहां कमरे में आरोपी से पूछताछ की गई। इसी कमरे में शिकायतकर्ता वेद प्रकाश को भी बैठाया गया। एंटी करप्शन टीम ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू करा दी है। किला थाना क्षेत्र के रौठा गांव निवासी वेदप्रकाश के ट्रैक्टर-ट्रॉली को किला चौकी पुलिस ने अवैध खनन में पकड़ा था, जिसे सीज कर दिया था। वेदप्रकाश का आरोप है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़वाने और जुर्माने से संबंधित पत्रावली जिलाधिकारी कार्यालय भेजने के नाम पर खनन अधिकारी कार्यालय में तैनात बाबू महमूद अली ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन से की। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन बरेली की ट्रैप टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया। सोमवार दोपहर करीब एक बजे जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी बाबू को 10 हजार रुपये दिए, टीम ने मौके पर ही उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी की गिरफ्तारी से खनन अधिकारी कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *