रिपोटर आशुतोष पाण्डेय MD NEWS
अयोध्या। महिलाओं एवं किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से आज जनपद अयोध्या के जिला महिला चिकित्सालय में एचपीवी (HPV) टीकाकरण सत्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय जिलाधिकारी महोदय के कर-कमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे, एवं जिला वैक्सीन मैनेजर, U-Win कॉर्डिनेटर एवं प्रोजेक्ट ऑफिसर भी मौजूद रहे। अधिकारियों द्वारा एचपीवी टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पात्र किशोरियों को टीकाकरण से जोड़ने पर बल दिया गया। यह टीकाकरण उन किशोरियों के लिए है जिनकी आयु 14 वर्ष पूर्ण हो चुकी है तथा 15 वर्ष पूर्ण नहीं हुई है (अर्थात जिन्होंने 14वां जन्मदिन मना लिया है लेकिन 15वां जन्मदिन नहीं मनाया है)।
कार्यक्रम के दौरान किशोरियों के एचपीवी टीकाकरण की शुरुआत की गई तथा लाभार्थियों एवं अभिभावकों को टीकाकरण से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिससे समुदाय में एचपीवी टीकाकरण के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित हो सके।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य पात्र किशोरियों तक टीकाकरण की पहुंच सुनिश्चित करना तथा उन्हें गंभीर बिमारी से सुरक्षित रखने की दिशा में प्रभावी कदम उठाना है। यह आयोजन जनपद अयोध्या में किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में संपन्न हुआ।जिला वैक्सीन कोल्ड चैन प्रबंधक कौशलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि यूविन पोर्टल पर सभी लाभार्थियों की एंट्री की जाएगी और वैक्सीन की एंट्री eVIN पोर्टल पर किया जाना है. जिससे सभी लाभार्थियों को ऑनलाइन सर्टिफिकेट समय पर प्राप्त हो सके


