आषुतोश पाण्डेय एम डी न्यूज़ चैनल की खास रिपोर्ट

कचहरी व स्टेडियम में बनेगा शौचालय, बेहतर होगी पेयजल जल व्यवस्था
-नगर निगम की जनसुनवाई में आए 27 प्रकरण, 16 त्वरित निस्तारित
-संक्रामक रोगों पर नियंत्रण के लिए हर संभव प्रयास हों : महापौर
फोटो
अयोध्या: महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने जनसुनवाई ‘संभव’ के दौरान जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मद्देनजर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था की जांच तत्काल प्रभाव से कर ली जानी चाहिए। महापौर ने कहा कि गर्मी के दौरान डायरिया, गैस्ट्रो, टाइफाइड, मलेरिया, डेंगू, फायलेरिया, पीलिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका को देखते हुए पानी की सप्लाई प्वाइंट पर ही जांच कर आवश्यकतानुसार क्लोरिनेशन व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने इस संबंध में जल निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को संयुक्त रूप से पहल करने की हिदायत दी।
महापौर ने कचहरी एवं स्टेडियम में शौचालय निर्माण संबंधी कार्यवाही को तत्काल शुरू करने का निर्देश दिया। संभव के दौरान कल 27 शिकायत आई, जिसमें 16 का मौके पर ही नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने निस्तारण कराया। उन्होंने सड़क-नाली निर्माण कार्य संबंधी अन्य समस्याओं का समयवद्ध निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीवर लाइन जोड़ने, नालियों की सफाई कराने, मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराने, पेयजल के लिए वाटर कूलर लगाने का निर्देश दिया गया।
इस मौके पर सफाई कर्मचारी नेता विनय बाघमार की अगवाई में प्रतिनिधि मंडल महापौर से मिला और मृतक आश्रित नियुक्ति संबंधी प्रकरण पर त्वरित कार्यवाही करने की मांग की, जिस पर महापौर एवं नगर आयुक्त ने आश्वस्त किया। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि बछड़ा सुलतानपुर निवासी प्रकाशचंद्र द्विवेदी एवं बलराम मौर्य की अगुवाई में नागरिकों ने पार्षद छोटू यादव के आवास से आलोक द्विवेदी के आवास तक लगभग 100 मीटर लंबी सड़क निर्माण की मांग की। श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के रजनीश एवं अंकित कुमार ने जलभराव दूर करने के लिए सड़क एवं नाली निर्माण कार्य की आवश्यकता जताई। दीपपुर शिवनगर के सुशील कुमार द्विवेदी ने खड़ंजा निर्माण कार्य अधूरा रहने की शिकायत दर्ज कराई। इन शिकायतों पर महापौर ने जांच के आदेश दिए।
इस मौके पर पूर्व उपसभापति जयनारायण सिंह ‘रिंकू’, पार्षद अनुज दास, चंदन सिंह, अंकित त्रिपाठी, गणेशचंद्र मिश्र के अलावा अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव, जल निगम के महाप्रबंधक सौरभ श्रीवास्तव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार, निर्माण खंड के सहायक अभियंता राजपति यादव आदि मौजूद थे।

रिपोटर आशुतोष पाण्डेय MD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *