अनुज कुमार प्रयागराज एम डी न्यूज़ चैनल की खास रिपोर्ट

प्रयागराज | बहरिया थाना क्षेत्र के मिझूरा गांव में मंगलवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हो गया 22 वर्षीय सुमित कुमार गौतम की थ्रेसर मशीन में फंसने से मौके पर ही मौत हो गई बताया जा रहा है कि सुमित कुमार गौतम गेहूं की मंड़ाई के दौरान थ्रेसर में बाल डाल रहा था, तभी अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और वह अंदर खिंच गया। हादसा इतना भयावह था कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया घटना के बाद गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है मृतक सुमित अपने परिवार का सहारा था पिता राजकुमार मिस्त्री का काम करते हैं बड़ा भाई दिल्ली में नौकरी करता है स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रैक्टर मालिक रोहित यादव बताया जा रहा है, जबकि चालक हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *