एम डी बहुआयामी न्यूज़ संवाददाता/प्रशांत जैन बिल्सी बदायूं

बिल्सी -उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के उपनगर बिल्सी के फैमस कॉलेज भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के छात्र अभिषेक यादव पुत्र जयवीर सिंह कक्षा 12 निवासी ग्राम बरनी ढकपुरा का भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र रायपुर के लिए चयन हुआ है। चयन की सूचना मिलते ही नगर क्षेत्र सहित पूरे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सभी लोग बधाई देने के लिए अभिषेक के घर पहुंचने लगे प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यालय परिवार को यह है एक बड़ी उपलब्धि है अभिषेक का चयन विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा अभिषेक को प्रतीक चिन्ह एवं प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। खेल प्रशिक्षक वरुण सिंह ने बताया कि यह छात्र एक साल से तीरंदाजी के लिए विद्यालय एवं खेलो इंडिया सेंटर बदायूं में प्रशिक्षण ले रहा है। जिसका चयन साईं में हुआ है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *