
एम डी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट
रामपुर के लोकप्रिय सांसद जनाब मोहिबुल्लाह नदवी जी ने रामपुर के स्वार क्षेत्र के ग्राम भुवरी मसवासी में रूस गए शाबेद पुत्र दुल्हे हसन की मौत हो गई थी जिसको फर्जी तरह से रूसी फौज में शामिल किया गया था उसके मकान पर पहुंचकर शाबेद के वालिद दुल्हे हसन से मुलाकात की और मरहूम के लिए मगफिरत की दुआ की और रूसी सरकार से मुआवजे की भी मांग की।
रामपुर। सांसद मौलाना मुहिबुल्लाह नदवी ने आज क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का सघन दौरा किया, जिसमें उन्होंने शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ क्षेत्रीय नागरिकों के सुख-दुख में शिरकत की।
विद्यालय का भ्रमण और उत्साहवर्धन:
दौरे की शुरुआत में सांसद महोदय खेमपुर स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट तारिक मोहम्मद से मुलाकात की और शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उनका हौसला बढ़ाया और उज्ज्वल भविष्य के लिए मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।
सांसद जी ग्राम इमरती पहुंचे, जहां पिछले दिनों हाजी अली अहमद और गफ्फार की मृत्यु हो गई थी। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और मरहूम की मगफिरत के लिए दुआ की। इसके पश्चात वे ग्राम जालिफ नगला भी गए, जहां पूर्व प्रधान उबेद साहब के बलिद के इंतकाल पर उन्होंने गहरा दुख प्रकट करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।
जनसंपर्क के दौरान सांसद महोदय ग्राम रसूलपुर पहुंचे, जहां क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति हाजी अफसर अली काफी समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। सांसद जी ने उनके आवास पर जाकर उनका हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य के लिए दुआ की।
सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता:
सांसद मुहिबुल्लाह नदवी ने ग्राम रजानगर में नन्हे भाई के सुपुत्र के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपति को आशीर्वाद दिया। इसके उपरांत उन्होंने बानी होटल, खोद चौधरी होटल, इमरता और खुर्शीद गार्डन (डूंगरपुर) में आयोजित विभिन्न वैवाहिक कार्यक्रमों में पहुंचकर स्थानीय साथियों और शुभचिंतकों से मिले इस अवसर पर : सांसद प्रतिनिधि महबूब अली पाशा. हाजी अयूब, अनीता यादव (सपा नेत्री ), डॉ. मक्तू अहमद, मुन्ना, जुवेर अहमद
डॉ. मोहम्मद आज़म आसिफ,, राफी नूरी
: सर अब्दुल वर्क, ज़मीर अहमद सैफी, सलीम मामु , ज़ुबैर अहमद
: सद्दाम, चाँद बाबू, आदि शामिल रहे
