एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट
वादी द्वारा दी गयी तहरीरी सूचना बाबत वादी की पुत्री को दहेज की मांग कर प्रताडित करना तथा उसकी हत्या कर देने के संबंध में आज दिनांक 07.04.2026 थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0- 157/2026, धारा- 85, 80(2) बीएनएस व ¾ दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाम 1. राहुल कुमार, 2. गौरव कुमार पुत्रगण नारायण सिंह हाल निवासी शिव विहार कॉलोनी थाना सिविल लाईन जनपद रामपुर पंजीकृत किया गया ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद रामपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद रामपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 07.04.2026 को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अभियोग उपरोक्त के वांछित अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र नारायण सिंह उपरोक्त को कपडा मिल खंडहर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह
उ0नि0 श्री सत्येंद्र शर्मा
का0 आकाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *