ब्रेकिंग न्यूज

विधायक ने निषादराज जयंती में चंदा घोटाले और राजनीतिक मंच बनाकर किया समाज का अपमान, होतम भैया

फतेहाबाद आगरा 7 अप्रैल
फतेहाबाद में मंगलवार को भारतीय भाईचारा महासंग प्रमुख होतम भइया की अध्यक्षता में श्री श्याम बिहारी रेस्टोरेंट में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें बताया कि विगत दिनों श्री राम सखा महाराज गुह राज निषाद जयंती के आयोजन को लेकर क्षेत्र में विवाद खड़ा हो गया था। भारतीय भाईचारा महासंघ से जुड़े पदाधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 5 अप्रैल 2026 को आयोजित जयंती कार्यक्रम को समाज के सहयोग से भव्य रूप में आयोजित किया जाना था, लेकिन इसे पूरी तरह राजनीतिक मंच बना दिया गया।
प्रेस वार्ता में बताया गया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी महर्षि कश्यप एवं निषादराज जयंती समाज द्वारा दिए गए चंदे से जनहित में आयोजित की जानी थी, लेकिन कार्यक्रम में राजनीतिक रंग हावी रहा। इसी कारण विभिन्न दलों से जुड़े समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, प्रधान एवं अन्य गणमान्य लोग कार्यक्रम से दूरी बनाए रहे, जिससे समाज में घोर नाराजगी देखी गई महासंघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक द्वारा पिछले तीन वर्षों से समाज से भारी मात्रा में चंदा एकत्रित घोटाला किया जा रहा है, लेकिन जयंती कार्यक्रम पर नाम मात्र का खर्च कर शेष धन का दुरुपयोग किया जाता है। उनका कहना है कि इस वर्ष भी लगभग 30 लाख रुपये का चंदा एकत्रित किया गया, लेकिन उसका पारदर्शी उपयोग नहीं हुआ।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जयंती कार्यक्रम को विधायक द्वारा अपने पुत्र के राजनीतिक भविष्य को मजबूत करने के उद्देश्य से इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही यह भी कहा गया कि भविष्य में धार्मिक आयोजन भागवत आदि के नाम पर फिर से समाज से चंदा जुटाने की तैयारी की जा रही है, जिसका महासंघ विरोध करता है।प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी कर जनता को गुमराह किया जा रहा है और जातिवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की गतिविधियां बंद नहीं हुईं तो संगठन सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा और समाज को ऐसे लोगों से सावधान करने का काम करेगा महासंघ ने मांग की है कि समाज के लोगों द्वारा जयंती के नाम पर एकत्रित चंदे की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।वहीं बार्ता में राजकुमार, राम भान सिंह, रूप सिंह राजपूत, सुनील निषाद, मदन गोपाल शास्त्री, लाला राम, आदि मौजूद रहे,,

रिपोर्ट , विश्वनाथ वर्मा , राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *