अब सुरक्षित महसूस करेंगी बेटियां।

नौहझील। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत चलाए जा रहे 30 दिवसीय महिला सशक्तिकरण अभियान ने अब जोर पकड़ लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना नौहझील पुलिस द्वारा क्षेत्र के वेद प्रकाश पाठक इंटर कॉलेज की छात्राओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
थाना टीम ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बस, रास्तों या किसी भी सार्वजनिक स्थल पर यदि मनचलों या शोहदों द्वारा छेड़खानी की घटना होती है, तो डरने के बजाय उसका डटकर सामना करें। टीम ने छात्राओं को तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090 की सहायता लेने या सीधे थाने जाकर एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों पर अपनी प्रतिभा दिखाने वाली छात्राओं को पुलिस टीम द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक दीप्ति सिंह, महिला कांस्टेबल रूबी यादव, कांस्टेबल निखिलेश सहित समस्त थाना टीम और विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *