बाजना। कस्बा के समीपवर्ती बागेश्वरी देवी मंदिर के मुख्य महंत ताला दास जी महाराज बुधवार को ब्रह्मलीन होने पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बागेश्वरी सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया के मंदिर के मुख्य महंत ताला दास जी महाराज अचानक सुबह 9:30 बजे हृदय गति रुकने से ब्रह्मलीन हो गएबुधवार को उनके अनुयायियों ने उनके पार्थिव शरीर के साथ नगर में धूमधाम से उनका विमान निकला।नगर में जगह-जगह पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए गए । महंत ताला दास जी महाराज के अंतिम दर्शन करने को हजारों की संख्या में लोंगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस मौके पर लक्ष्मी सेठ, नरेंद्र कुमार भोला सेठ, मनीष गुप्ता, राजेश सिंघल, राजेश फौजदार, सुरेश चंद्र अग्रवाल, आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

