वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़ चैनल की खास रिपोर्ट
रूदौली विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रामचंद्र यादव ने आज पवित्र माँ कामाख्या धाम मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने पूरे क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
विधायक ने माँ कामाख्या के चरणों में नमन करते हुए क्षेत्रवासियों के अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाल जीवन और उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि “माँ का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और हमारा क्षेत्र निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़ता रहे।”
मंदिर में विधायक के आगमन से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *