आगरा। भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद ने संगठन का विस्तार करते हुए रैपुरा भदौरिया भदरौली आगरा निवासी श्री राजीव को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी कृष्णा ओझा ने राजीव की सक्रियता और किसानों के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें तहसील महासचिव बाह के पद पर नियुक्त किया है।किसानों के हित में करेंगे कार्यमनोनयन पत्र जारी करते हुए कृष्णा ओझा ने विश्वास जताया कि राजीव अपने पद की गरिमा को बनाए रखेंगे और जिले में किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि राजीव के जुड़ने से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।नवनियुक्त तहसील महासचिव ने जताया आभारअपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए राजीव ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मेरा मुख्य उद्देश्य किसान भाइयों के हितों की रक्षा करना और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना है। मैं पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करूँगा।”उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के किसानों और यूनियन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

रिपोर्टर – कृष्णा ओझा

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *