एम डी न्यूज़
बरेली में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने गुरुवार को जिला पूर्ति कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी दफ्तरों की सुस्त कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की कार्यशैली का जायजा लिया। निरीक्षण की शुरुआत उपस्थिति रजिस्टर से हुई। कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि समय पर दफ्तर न पहुंचना और काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जिलाधिकारी ने लंबित फाइलों और जनता से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की। कई मामलों में काम की धीमी गति सामने आने पर संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई गई। उन्होंने लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए ताकि आम लोगों को परेशानी न हो।कार्यालय परिसर में गंदगी और अव्यवस्था देखकर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने के आदेश दिए। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकारी दफ्तरों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *