बाराबंकी। ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग विवाहिता की तहरीर पर मसौली पुलिस ने पति सहित 6 लोगो के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।
बताते चले कि गत वर्ष 13 अप्रैल को मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव निवासी मो0 जलील ने अपनी पुत्री की शादी थाना व कस्बा जैदपुर निवासी वकील के पुत्र चांद बाबू के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार की थी विवाहिता के पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था लेकिन कम दहेज को लेकर ससुरालियों ने उत्पीड़न करना शुरु कर दिया पति चांद बाबू दहेज मे मोटरसाइकिल एव लाख की नगदी को लेकर आये दिन मारपीट करता था गत 6 मार्च को ससुर वकील, सास कमर जहां जेठ सलमान, ननद सना व आसमा के उकसावे मे आकर पति ने बेरहमी से पिटाई कर घर भगा दिया अपने मायके पहुंची विवाहिता ने अपने पिता से आपबीती बताई गरीब पिता ने पुत्री को समझा बुझा कर भेजनें का प्रयास किया लेकिन ससुराली जन दहेज की मांग पर अड़े रहे गरीब पिता ने ससुराली जनो से तमाम मिन्नते की लेकिन मोटरसाइकिल एव नगद एक पूर्ण न करने पर विदा कराने को तैयार नहीं हुए थकहार कर विवाहिता ने पुलिस की शरण ली लेकिन फिर भी ससुराली जन तैयार नहीं हुए जिसपर मसौली पुलिस ने पति चांद बाबू, ससुर वकील, सास कमर जहां, जेठ सलमान, ननद सना व आसमा के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *