जनपद मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी पुलिस ने एक सराहनीय कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में संपन्न हुई।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बुढाना के मार्गदर्शन में, प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में थाना रतनपुरी पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।

दिनांक 08 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह व हेड कांस्टेबल 185 देवेंद्र सिंह ने वारंटी अभियुक्त को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त:

नवीन पुत्र सुभाष कश्यप, निवासी ग्राम फतेहपुर, थाना रतनपुरी, जनपद मुजफ्फरनगर

अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंट (वाद संख्या 11995/25, मु0अ0सं0 144/20, धारा ¾ जुआ अधिनियम) के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम:

उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह

हेड कांस्टेबल 185 देवेंद्र सिंह

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed