एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट


रामपुर। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता और मशहूर शायरा सुमैया राणा के रामपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उनका गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तालबपुर पहुंचने पर स्थानीय और कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम का आयोजन भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला उपाध्यक्ष हाफिज मोहम्मद अय्यूब के आवास पर किया गया। इस दौरान समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रामबहादुर समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सुमैया राणा का स्वागत करते हुए पार्टी की नीतियों और आगामी दिशा-निर्देशों पर चर्चा की।

जिसमे भारतीय किसान यूनियन टिकेत के ज़िला उपाध्यक्ष हाफ़िज़ मोहम्मद अय्यूब, सगीर नेता, हाजी इमरान, हाजी वाजिद, सरफ़राज़, मोहम्मद वसीम, एडवोकेट रिज़वान व अन्य कारकर्ता मौजूद रहें।

इस मौके पर सुमैया राणा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए एकजुटता के साथ पार्टी को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। भारी संख्या में उमड़े कार्यकर्ताओं के जोश ने कार्यक्रम को बेहद सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *