रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

मितौली खीरी,10 अप्रैल 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के दौरे को लेकर बाबू रामेश्वर दयाल महाविद्यालय में बैठक का आयोजन किया गया।
आपको बता दें लखीमपुर खीरी जिले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी का संभावित दौरा होना है जिसको लेकर लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली तहसील के अंतर्गत बाबू रामेश्वर दयाल महाविद्यालय फत्तेपुर में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिन गांवों में अंबेडकर पार्क स्थित हैं, वहां से कम से कम 10 लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।


इस अवसर पर विधानसभा कस्ता के समस्त मंडल अध्यक्षों ,मंत्री, सदस्यों, शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों, सम्मानित भाजपा कार्यकर्ताओं की जिसमें राष्ट्रीय परिषद के सदस्य भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, गन्ना समिति मैगलगंज के अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, जिला मंत्री अमित सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह, समस्त सम्मानित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed