बाराबंकी में सपा के विधायक सुरेश यादव द्वारा हासेमऊ में एक सीसी रोड का उद्धाटन करने पहुंचे थे। एक छोटी सी जनसभा भी रखी गई थी। उस सभा में सपा समर्थकों पर एक आर्मी के जवान को पीटने जाने का आरोप है।
आर्मी के जवान विकास दीप कहते हैं, मैं 18 साल से आर्मी में हूं। छुट्टी पर घर आया था। गांव में जनसभा हो रही थी, किसकी जनसभा थी, मुझे नहीं पता। उस सभा में मंच पर माइक के जरिए लगातार पीएम मोदी पर टिप्पणी की जा रही थी।


विकास कहते हैं, माइक से कहा जा रहा था कि मोदी ने 14 साल में क्या किया। उनके कार्यकाल में गैस तक नहीं मिल रही। इस तरह देश की मौजूदा स्थिति के लिए प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराया जा रहा था।
विकास मंच पर चढ़कर माइक लेने लगे तभी उनके साथ मारपीट हो गई। उनके सिर, हाथ, पैर व शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोट आई है। विकास ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
कार्यक्रम के आयोजक शेर बहादुर सिंह ने कहा- भीड़ ज्यादा थी, विकास माइक छीनने लगे तो उनके साथ धक्का-मुक्की हुई। मारपीट नहीं हुई।

ब्यूरो चीफ रामानंद सागर

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed