तहसील रामनगर की कोतवाली थाना क्षेत्र मड़ना चौकाघाट के पास ओवर ब्रिज निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों मे आक्रोश देखने को मिला था ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर किसानों और विभागीय कर्मचारियों के बीच चल रहे विवाद को शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग व उत्तर प्रदेश राज्यसेतु निगम और राजस्व की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर किसानों की मौजूदगी में ओवरब्रिज निर्माण में पड़ रही जमीन की पैमाइश का समस्या का समाधान कर दिया निर्माण के दौरान वन विभाग के द्वारा सड़क के दायरे में आने वाले पेड़ों की कटाई की जा रही थी लेकिन बिना पैमाइश के पेड़ों की कटाई पर किसानों ने आपत्ति जताई थी और हंगामा शुरू कर दिया था किसानों का या कहना था कि यह जो पेड़ लगे हैं वह हमारे हैं और हमने देखरेख कल तैयार किया है किसानो की शिकायत के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पैमाइश कर जिसमें लगभग 10 मीटर भूमि सड़क क्षेत्र में चिह्नित की गई संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि केवल सड़क सीमा में ही पडने वाले पेड़ों की कटाई की जाएगी किसानों की निजी भूमि पर लगे पेड़ों को नहीं काटा जाएगा किसानों की सहमति से स्थल मेमो तैयार किया गया जिसमें खेत के स्वामियों द्वारा जिसमें अजय कुमार गणेश मिश्रा राजेश अवस्थी रामू दीक्षित मुरारी गौतम सहित अन्य खेत स्वामियों ने हस्ताक्षर किए तहसीलदार के निर्देश पर 3 सदस्य टीम ने जांच की अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया की आगे की प्रक्रिया के लिए उन्हें जिलाधिकारी कार्यालय बुलाकर बैठक की जाएगी प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद शांतिपूर्ण समाधान हो गया और किसानों और वन विभाग के बीच सहमति बन गई
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *