जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी। शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय करपिया एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में स्कूल चलो अभियान का आयोजन किया गया सदस्य विधान परिषद सदस्य अंगद कुमार सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
एमएलसी अंगद कुमार सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक तकनीकी संसाधनों से सुसज्जित विद्यालय ही भविष्य के सशक्त नागरिकों का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और शिक्षा को प्राथमिकता दें।
खंड शिक्षा अधिकारी जैनेंद्र कुमार ने “स्कूल चलो अभियान” को जन-जन तक पहुँचाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यही इस अभियान का मूल उद्देश्य है। अन्य वक्ताओं ने भी बालिका शिक्षा, डिजिटल शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व एमएलसी अंगद सिंह द्वारा आईसीटी लैब, डिजिटल लाइब्रेरी ,एलबीडी लैब,विज्ञान प्रयोगशाला,खेलकूद कक्ष ,एआई लैब, नक्षत्रशाला एवं औषधि वाटिका का अवलोकन किया गया तथा स्कूल चलो अभियान रैली मे छात्र-छात्राओं ने जागरूकता नारों एवं आकर्षक झाँकियों के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम में अभिभावकों, शिक्षकों एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
इस मौक़े पर डायट मेंटर महेंद्र यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत वर्मा तथा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री आशीष वर्मा, ग्राम प्रधान विनोद कुमार प्रधानाध्यापक (एसआरजी) अवधेश कुमार पांडे, वार्डन विभा मिश्रा, आरती मिश्रा, नीतू सिंह वरिष्ठ शिक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव, एआरपी राजेश कुमार यादव सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियाँ तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed