बाजना। बाजना में सूर्यवंशी चौपाल पर मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

0-0x0-0-0#

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि बेटियों की सुरक्षा में माता पिता की सबसे महत्वपूर्ण होती है। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि माता पिता अपनी बेटियों के साथ खुलकर संवाद करें, उन्हें सही मार्गदर्शन दें और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएं तो सामाजिक समस्याओं से बचा जा सकता है।साथ ही यह भी कहा गया कि एक सुरक्षित और सशक्त समाज की शुरुआत परिवार से होती है।

0-0x0-0-0#

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने ऑपरेशन जागृति 5.0के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए लोगो से अपील की कि वे अपने बेटियों की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता दें और यह भी बताया कि महिलाएं और असुरक्षित हों तो सरकार द्वारा चलाए हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करें । इस कार्यक्रम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक रूपचंद, उपनिरीक्षक ज्योति, तेजेंद्र सिंह, निखलेश चौधरी, पुनीत कुमार और रूबी उपस्थित रहे।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9045672014

रिपोर्टर –दीपक कुमार

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *