MD News बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख: रोहित जैन दभेड़ी वाले, बुढ़ाना मुजफ्फरनगर
थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के दिशा-निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना एवं प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
थाना रतनपुरी पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 53/26, धारा 87/137(2)/65(1) व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट तथा 3(2)(v), 3/2(w)(ii) एससी/एसटी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त रितिक पुत्र रोशन, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम दौर, थाना सरधना, मेरठ को रायपुर नंगली बस स्टॉप से गिरफ्तार किया।

संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 10.04.2026 को उपनिरीक्षक अजय कुमार सोंकी मय हमराही टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर रायपुर नंगली बस स्टॉप पहुंचे, जहां अभियुक्त को पीड़िता/अपहता अंजना के साथ मौजूद पाया गया। अभियुक्त को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा विधिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त:
रितिक पुत्र रोशन, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम दौर, थाना सरधना, मेरठ
पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0 53/26, धारा 87/137(2)/65(1), 3/4(2) पॉक्सो एक्ट एवं 3(2)(v), 3/2(w)(ii) एससी/एसटी एक्ट, थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर
गिरफ्तारी स्थान:
रायपुर नंगली बस स्टॉप
गिरफ्तार करने वाली टीम:
उपनिरीक्षक अजय कुमार सोंकी
उपनिरीक्षक पीयूष कुमार
उपनिरीक्षक चरण सिंह
का0 1761 सतेंद्र
महिला का0 0876 शशिकांत वर्मा
