रिपोर्ट-रवि कुमार


बाराबंकी के फतेहपुर नगर पंचायत में शनिवार को 2 करोड़ 34 लाख रुपए की लागत से बनने वाली गौशाला का भूमि पूजन किया गया। कटघर लहसी में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में वैदिक मंत्रोच्चार निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। भूमि पूजन के बाद विधायक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार निराश्रित गोवंश की समस्या के समाधान के लिए गंभीर है।

उन्होंने बताया कि इस गौशाला से बेसहारा पशुओं को सुरक्षित आश्रय मिलेगा और किसानों को फसलों के नुकसान से राहत मिलेगी यह परियोजना क्षेत्र में पशुपालन को बढ़ावा देगी और रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी। विधायक ने यह भी कहा कि सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रो में संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है फतेहपुर नगर पंचायत में सड़क,जल निकासी और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देते हुए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं उन्होंने भविष्य में भी क्षेत्र के विकास कार्य के लिए हर संभव प्रयास जारी रखने का आश्वासन दिया है।

इस अवसर पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शील रत्न मिहिर, जिला मंत्री रजनीश कुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष करुणा शंकर शुक्ला, रंजीत कुमार लोधी, महंत हेमंत दास,टीनू जैन, दयाशंकर जोशी,राकेश गुप्ता, विजय गुप्ता, सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे नगर पंचायत की ईओ संध्या मिश्रा और बड़ी संख्या में नगरवासी और गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन अंशुमान मिश्रा ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विकास परियोजना क्षेत्र की प्रगति में मील का पत्थर साबित होगी। भूमि पूजन के बाद अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया गया और कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *