बाराबंकी।विकासखंड देवा व बंकी क्षेत्र में पड़ने वाली ग्वारी शुगर मिल रोड डामरीकरण के तीन साल के अंदर ही उखड़कर गड्ढों में तब्दील हो गई थी।जिसकी खबर विगत 30 मार्च को कई अखबारों ने प्रमुखता से तीन साल में ही उखड़ गई ग्वारी शुगर मिल रोड शीर्षक से प्रकाशित किया था।जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव द्वारा उक्त सड़क में बरती गई अनियमिता की जांच कराकर संबंधित के खिलाफ उचित कार्यवाही एवं दुरुस्तीकरण की मांग अखबारों एवं चैनलों में छपी खबरों के माध्यम से किया था।जिसको संज्ञान में लेते हुए 10 दिन के अंदर ही संबंधित विभाग द्वारा ग्वारी से लेकर अलीपुर चौराहे तक सड़क पर बने गड्ढों पर पैच लगाकर अपना दामन बचाने की कोशिश की गई है।परंतु जे के ए चेयरमैन श्री यादव का कहना है कि आगामी 20 अप्रैल को जनपद की अति व्यस्ततम एवं अति आवश्यक सड़कों के चौड़ीकरण हेतु ग्वारी शुगर मिल रोड पर पैदल मार्च एवं अलीपुर चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें ग्वारी शुगर मिल रोड के डामरीकरण में बरती गई अनियमिता की जांच हेतु भी आवाज उठाई जाएगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *