शिक्षकों की आह न लें सरकारें: प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी

बाराबंकी: उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ बाराबंकी का त्रैवार्षिक अधिवेशन शनिवार को सर्वोदय इण्टर कॉलेज विशुनपुर में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अतिथि पद से बोलते हुए योगेश त्यागी ने कहा शिक्षक जब तक संगठन के साथ है तब तक उसका कोई बाल बांका नहीं कर सकता। सरकारें आती जाती रहेंगी जो शिक्षकों का अहित करेगी वो सरकार न कभी पहले टिकी है और न ही आगे हम शिक्षक उनको टिकने देंगे।

2011 के पहले के शिक्षकों को टेट परीक्षा पास नहीं होने पर अगर सरकार बाहर का रास्ता दिखाने की सोच रही है तो वो जान ले कि उसकी 2027 और 2029 की राह बहुत कठिन है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सरकारें शिक्षकों की आह न ले क्यों कि हमारा श्राप ही उनको भस्मी भूत कर देगा। नॉन टेट शिक्षकों को डरने की जरूरत नहीं है उनको इस परीक्षा से मुक्ति दिलाने का काम संगठन करेगा इस बात की सौ प्रतिशत गारंटी उन्होंने दिया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पद से बोलते हुए प्रदेश महामंत्री नरेश कौशिक ने कहा शिक्षकों की भलाई और हित के लिए संगठन सदैव आगे रहता है और आगे भी रहेगा संगठन से जो भी जुड़ा है उसकी समस्या संगठन की समस्या है और उसका निदान जरूर किया जाएगा। त्रैवार्षिक अधिवेशन और शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ज़िला कार्यकारिणी का पुनर्गठन अगले तीन सालों के लिए किया गया।

पर्यवेक्षक गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव,और अवधेश यादव ने संयुक्त रूप से आधिकारिक घोषणा की जिसमें सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए।अध्यक्ष पद पर तीसरे कार्यकाल के लिए अशोक कुमार सिंह, जिला महामंत्री पद पर मो० इखलाक़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत राय उपाध्यक्ष सनाउल मुस्तफा,उपाध्यक्ष कामराज उपाध्यक्ष महिला मंजुला सिंह, उपाध्याय इमामुद्दीन अंसारी, उपाध्यक्ष सल्पू राम,उपाध्यक्ष (नगर) अश्विनी कुमार पांडे,मंत्री सत्यदेव सिंह संयुक्त मंत्री अर्चना बैसवार,संयुक्त मंत्री मो० असलम, संयुक्त मंत्री हर्षिता पाल संयुक्त मंत्री विनोद कुमार वर्मा, संयुक्त मंत्री शशि बाला सिंह राठौड़ संयुक्त मंत्री मधु, कोषाध्यक्ष श्रीमती रवि बाला सिंह ऑडिटर शत्रुघ्न लाल,अकाउंटेंट शारदा मीडिया प्रभारी डॉ० विकास चंद्र शर्मा और संगठन मंत्री मायाराम का चयन निर्विरोध हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम चंद्र लोधी प्रधानाचार्य सर्वोदय इण्टर कॉलेज विशुनपुर ने की, इस अवसर पर विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कमलेश वर्मा ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *