मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के नुमाइश कैंप मैदान में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह की प्रस्तावित विशाल जनसभा के दृष्टिगत प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में आज नुमाइश कैंप मैदान का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग स्थल, मंच निर्माण, बैरिकेडिंग तथा आमजन की सुविधाओं से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी तैयारियां समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं उच्च स्तरीय मानकों के अनुरूप पूर्ण की जाएं, ताकि यह जनसभा भव्य, ऐतिहासिक एवं सफल रूप में संपन्न हो सके।

साथ ही भीड़ नियंत्रण, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता एवं चिकित्सा सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए, जिससे कार्यक्रम में आने वाले प्रत्येक आगंतुक को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रशासन द्वारा सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को पूर्णतः सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed