एम डी न्यूज़ संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूँ

बदायूँ/बिल्सी ।तहसील बिल्सी क्षेत्र के ग्राम पिंडौल में चकबंदी कर्मचारी जिसमें कानूनगो भगवत शरण चकबंदी लेखपाल कपिल कुमार तथा अन्य कर्मचारी जब किसानों की भूमि की पैमाइश करने खेतों पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने चकबंदी का विरोध किया विरोध करने में सबसे आगे अधिक तादाद में महिलाएं भी पहुंची तथा उन्होंने भी चकबंदी कर्मचारियों का खुलकर विरोध किया और जमीन की पैमाइश नहीं होने दी तथा चकबंदी कर्मचारियों और किसानों में तीखी बहस भी हुई इसके बाद तहसील से पहुंचे चकबंदी कर्मचारी खाली हाथ तहसील को वापस लौट गए । विरोध करने वालों में शैलेश शर्मा, अशोक शर्मा ,नरेश चंद, मोनू ,वीरेंद्र कुमार प्रजापति ,रोहन सिंह मौर्य अनेक सिंह दर्जन किसान मौजूद थे ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed