
संवाददाता-जितेंद्र ठाकुर आगरा मंडल ब्युरो चीफ की खास रिपोर्ट
जनपद मथुरा थाना बलदेव पुलिस ने हत्या के आरोप में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 16 अप्रैल, 2026 को रात 10:20 बजे मुखबिर की सूचना पर बलदेव थाना क्षेत्र के खड़ैरा पुल के पास से की गई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान पप्पू सिंह (45) और महेश चंद्र (48) के रूप में हुई है।पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई दो लाठियां भी बरामद की हैं। पप्पू सिंह पुत्र नवाब सिंह और महेश चंद्र पुत्र नवाब सिंह मूल रूप से हाथरस के गढ़ उमराव थाना सादाबाद के निवासी हैं, लेकिन वर्तमान में वे मथुरा की दाऊ दयाल कॉलोनी में रह रहे थे। यह मामला 14 अप्रैल, 2026 को रात 10:00 बजे बलदेव थाने में दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के लिखित प्रार्थना पत्र पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 109(1), 352 और 351(3) के तहत पप्पू सिंह और महेश चंद्र के खिलाफ मुकदमा संख्या 138/2026 पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने विवेचना के बाद इन वांछित अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक विपिन कुमार, उपनिरीक्षक बलवीर सिंह, उपनिरीक्षक आराम सिंह, हेड कांस्टेबल 1112 सतेंद्र और कांस्टेबल 1052 मोहित कुमार शामिल थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ स्थानीय थाने में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बलदेव थाना प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार ने जानकारी दी
