रामपुर में स्कूलों की बढ़ती फीस के खिलाफ अब आवाज तेज होती जा रही इसी क्रम में आज ऑल इंडिया मजलिस ई एतिहादुलउल मुस्लिम मीन जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।


All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen (AIMIM) के युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि शिक्षा अब अधिकार कम और बोझ ज्यादा बनती जा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि निजी व कुछ सरकारी विद्यालयों में मनमानी फीस वृद्धि, अलग-अलग अतिरिक्त शुल्क और लेट फीस पेनल्टी के कारण अभिभावक आर्थिक रूप से परेशान हैं।


सलमान शाह ने प्रशासन से मांग की—


फीस वृद्धि पर तत्काल रोक लगाई जाए
अनावश्यक अतिरिक्त शुल्क समाप्त किए जाएं
गरीब और जरूरतमंद बच्चों को विशेष राहत दी जाए।


इस दौरान उनके साथ पश्चिम उत्तर प्रदेश यूथ के यासीन मंसूरी, जिला संगठन मंत्री अहद यार खान, जिला मीडिया प्रभारी अयान खान, जिला महासचिव जुनैद खान, नगर अध्यक्ष मोहम्मद आजम उर्फ सोनू कांटे, नगर मुख्य महासचिव मोहम्मद फिरोज तुर्क और जिला सचिव इमरान अली भी मौजूद रहे।


सवाल अब भी वही है—
क्या हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार मिलेगा, या बढ़ती फीस ही उसकी राह की सबसे बड़ी रुकावट बनेगी?

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *