बाराबंकी यूपी बोर्ड 2026 के नतीजों में बाराबंकी जिले की बेटियों का डंका बजा है। जैदपुर की तीन छात्राओं ने हाईस्कूल में प्रदेश की टॉप-3 रैंक पर कब्जा जमाया, वहीं इंटर में भी दो बेटियों ने टॉप-3 में जगह बनाई।
हाईस्कूल में जैदपुर की तीन बेटियों का कब्जा टॉप-3 में सभी बाराबंकी से
जैदपुर कस्बे में संचालित द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज की तीन छात्राओं ने कमाल कर दिया।
अंशिका वर्मा97.83% अंकों के साथ प्रदेश में पहला स्थान। अंशिका जैदपुर के अंदका गांव निवासी कुंदलाल की पुत्री हैं।
अदिति वर्मा 97.50% अंकों के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान। अदिति जैदपुर के बरयारपुर गांव निवासी विशाल वर्मा की बेटी हैं।
परी वर्मा97.33% अंकों के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान। परी जैदपुर के मौथरी निवासी शैलेंद्र वर्मा उर्फ सोनू की बेटी हैं।

तीनों छात्राएं हरख ब्लॉक क्षेत्र की रहने वाली हैं। अंशिका को बधाई देने के लिए विद्यालय में लोगों की कतार लगी रही। तीनों ने सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया।
इंटर में भी बाराबंकी की बेटियां आगे श्रेया को दूसरा, पूजा को तीसरा स्थान
12वीं के नतीजों में भी बाराबंकी की बेटियों ने बाजी मारी।
श्रेया वर्मा 97.20% अंकों के साथ प्रदेश में दूसरी रैंक। श्रेया हरख गांव की रहने वाली हैं और महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग की छात्रा हैं। पिता सत्यवान वर्मा प्राइवेट नौकरी करते हैं, मां रंजना वर्मा गृहणी हैं। श्रेया रोज बस से 9 किमी सफर कर पढ़ने जाती थीं। वह कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती हैं।
पूजा पाल 97% अंकों के साथ प्रदेश में तीसरी रैंक। पूजा दशहराबाग की रहने वाली हैं और महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। पिता सुनील पाल प्राइवेट नौकरी करते हैं, मां रामकुमारी गृहणी हैं। पूजा भी कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती हैं।

पूरे जिले में जश्न का माहौल
रिजल्ट आते ही टॉपर्स के घरों पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। स्कूलों में मिठाई बांटी गई। प्रधानाचार्यों ने कहा कि बेटियों ने साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है ।
रिपोर्टर कृष्णानंद वर्मा
