हरदोई। वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने के बाद क्षेत्र के विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इंटरमीडिएट और हाईस्कूल दोनों ही स्तरों पर छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में शौर्य मिश्रा (सुपुत्र श्री अमित कुमार) ने 88.8% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, सुमित कुमार ने 88.2% अंक पाकर द्वितीय और श्याम लाल ने 87% अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया हाईस्कूल के परिणामों ने इस बार विशेष गौरव बढ़ाया है। सार्थक द्विवेदी (सुपुत्र श्री शिव प्रकाश) ने 93.67% जैसे रिकॉर्ड अंकों के साथ न केवल विद्यालय में प्रथम स्थान पाया, बल्कि जनपद की मेरिट सूची में 9वाँ स्थान भी सुरक्षित किया।


अनामिका यादव ने 91.33% अंकों के साथ द्वितीय और रितिक कुशवाहा ने 90% अंकों के साथ विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के 10 छात्रों ने गणित में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
100% परीक्षा परिणाम रहने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने सभी मेधावियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *