विषय: भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलसचिव द्वारा नियमावली के विपरीत बिना कार्य परिषद/शासन की स्वीकृति एवं बिना इंटरव्यू के अतिथि शिक्षक/संगतकर्ता की अवैध भर्ती कर अत्यधिक मानदेय पर शासकीय धन का दुरुपयोग करने के संबंध में तत्काल निलंबन एवं आपराधिक कार्रवाई हेतु।
महोदय,
सविनय अवगत कराना है कि भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ की वर्तमान कुलसचिव डॉ सृष्टि धवन, पी.सी.एस. द्वारा पद का घोर दुरुपयोग करते हुए गंभीर वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं को अंजाम दिया गया है।
तथ्य, साक्ष्य एवं विधिक उल्लंघन निम्नवत हैं:
- नियमावली का घोर उल्लंघन: डॉ सृष्टि धवन द्वारा उ0प्र0 राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 एवं विश्वविद्यालय परिनियमावली का उल्लंघन करते हुए बिना कार्य परिषद के अनुमोदन एवं बिना शासन की पूर्वानुमति के नियुक्तियां की गई हैं।
- अपारदर्शी एवं अवैध प्रक्रिया: उक्त समस्त नियुक्तियां सार्वजनिक विज्ञापन कर बिना इंटरव्यू/चयन समिति के मनमाने ढंग से की गई हैं।
- प्रमुख साक्ष्य – संलग्न सूची के नाम: इस पत्र के साथ अतिथि शिक्षक/संगतकर्ता की सूची साक्ष्य स्वरूप संलग्न है। निम्नलिखित व्यक्तियों को नियम विरुद्ध नियुक्त कर अत्यधिक मानदेय पर रखा गया है:
क. अतिथि शिक्षक: 1. सुश्री गरिमा टंडन-भरतनाट्यम, 2. सुश्री प्रेरणा राणा-कथक नृत्य, 3. श्री ज्ञान सिंह पटेल-तबला, 4. सुश्री कृतिका त्रिपाठी-गायन, 5. श्री विवेक कुमार सरोज-गायन, 6. श्री गुरूण मिश्रा-गायन, 7. श्री अभिषेक कुमार-गायन, 8. श्री सर्वजीत सिंह-सितार, 9. श्री कैलाश जौशी-गायन।
ख. अतिथि संगतकर्ता: 10. श्री मोहित रत्न दुबे-तबला, 11. श्री अनंत कुमार प्रजापति-तबला, 12. श्री विकास मिश्रा-तबला, 13. श्री इलियास हुसैन खान-तबला, 14. श्री राकेश कुमार मिश्रा-सारंगी, 15. श्री आरिफ खान-सारंगी, 16. श्री अब्दुल वाहिद खान-सारंगी। - शासकीय धन का आपराधिक दुरुपयोग: उपरोक्त सभी व्यक्तियों को पद के सापेक्ष अत्यधिक मानदेय स्वीकृत कर राजकोष पर करोड़ों का अतिरिक्त वित्तीय भार डाला गया है। यह लोक सेवक द्वारा आपराधिक न्यासभंग एवं कमीशनखोरी का सीधा मामला है।
- आदतन भ्रष्टाचार: कुलसचिव के विरुद्ध पूर्व में भी 5 करोड़ के जीर्णोद्धार घोटाले, 10 लाख के औचित्यहीन मानदेय के प्रकरण प्रकाश में आ चुके हैं। वर्तमान भर्ती घोटाला इनके आदतन भ्रष्ट आचरण को सिद्ध करता है।
अतः श्रीमान से निम्नलिखित कठोर कार्रवाई की मांग की जाती है: - तत्काल निलंबन: कुलसचिव डॉ सृष्टि धवन, पी.सी.एस. को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध किया जाए।
- एफ.आई.आर. एवं गिरफ्तारी: प्रकरण की जांच आर्थिक अपराध शाखा EOW से कराते हुए डॉ सृष्टि धवन के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7, 13(1)(a) एवं भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 316, 318, 61 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए।
- नियुक्तियां रद्द एवं रिकवरी: उपरोक्त पैरा-3 में वर्णित सभी 18 नियुक्तियों को शून्य घोषित कर निरस्त किया जाए तथा अब तक भुगतान किए गए समस्त मानदेय की वसूली डॉ सृष्टि धवन के वेतन, पेंशन एवं संपत्ति से की जाए।
- विभागीय कार्रवाई: डॉ सृष्टि धवन के विरुद्ध उ0प्र0 सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के अंतर्गत सेवा से बर्खास्तगी की कार्यवाही प्रारंभ की जाए।
- कृत कार्यवाही की आख्या 7 दिवस के भीतर उपलब्ध कराने का कष्ट करें।
संलग्नक: Guest http://Faculty.pdf – अतिथि शिक्षक/संगतकर्ता की सूची।
भवदीय
दबीर सिद्दीकी
सचिव, थिएटर एंड फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन
पता: 20 AB ब्लॉक, तृतीय तल, दिलीपपुर टावर, हजरतगंज, लखनऊ – 226001
मोबाइल: [9335222238]
प्रतिलिपि: 1. मा. मुख्यमंत्री, उ0प्र0 2. अपर मुख्य सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग 3. प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा विभाग 4. प्रमुख सचिव, श्री राज्यपाल 5. निदेशक, सतर्कता अधिष्ठान 6. महानिदेशक, EOW

