एम डी बहुआयामी न्यूज़ संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी
बिल्सी ।भगवान गौतम बुद्ध की जयंती एवं पावन बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आज सम्राट अशोक महान चौक बिल्सी में मुकेश चंद मौर्य जी समाज सेवी ने श्रद्धा और उत्साह के साथ खीर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और प्रसाद के रूप में खीर ग्रहण की। इस अवसर पर भगवान बुद्ध के आदर्शों—शांति, करुणा और अहिंसा—को अपनाने का संदेश दिया गया।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में भाईचारा और सद्भावना को मजबूत करते हैं।
छत्रपाल शाक्य सचिव ,डॉ बी पी मौर्य वरिष्ठ समाजसेवी, रामेश्वर शाक्य जिला अध्यक्ष, राकेश शाक्य, अवधेश शाक्य, एडवोकेट गंगासाय शाक्य, नन्हे शाक्य, ओमवीर शाक्य, राममूर्ति शाक्य, हरिओम सैनी आदि सामाजिक लोग उपस्थित रहे।
