प्रयागराज गंगानगर-जोन के थाना हण्डिया से सम्बन्धित दो वांछित अभियुक्त , रामनरेश बिन्द पुत्र मुन्नीलाल , गुल्लू राम पुत्र रामलोलारख निवासीगण ग्राम तिलकपुर उपरदहा थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-30.04.2026 को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत कस्बा बरौत स्थित पिलर नंबर-एक के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।

              उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा अपने परिजनों के साथ मिलकर दिनांक-28.04.2026 को पुरानी रंजिश को लेकर मुकदमा वादी के परिजनों के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मार-पीट की गयी थी, जिसमें वादी मुकदमा के चाचा को गम्भीर चोटें आयी थी, जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हण्डिया पर पंजीकृत किया गया ।

शिवम् द्विवेदी
एम.दी. न्यूज़
प्रयागराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed