मितौली खीरी, 2 मई 2026। मितौली पुलिस की सुस्ती के चलते पीड़ितों को समय से न्याय नहीं मिल पा रहा है।
पूरा मामला लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दानपुर गाँव का है जहां बहुआयामी समाचार के पत्रकार आकाश मिश्र जो कि कस्ता स्थित एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापन का कार्य करते हैं तथा दिनांक 23 अप्रैल को प्रतिदिन की भांति सुबह अपनी मोटर साइकिल से विद्यालय जा रहे थे।

जिनका रास्ते में गांव के एक बकरी पालक की लापरवाही के चलते बकरी को बचाने के चक्कर में एक्सीडेंट हो गया जिसमे पीड़ित के दोनों हाथ चोटिल हो गए थे जिसमें से बायां हाथ टूट गया था और शरीर में अन्य जगहों पर भी गंभीर चोटें आईं थी। उक्त दुर्घटना में पीड़ित की मोटर साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई थी।

जिस संबंध में पीड़ित ने दिनांक 23 अप्रैल को कस्ता पुलिस चौकी पर प्रार्थना पत्र दिया था तथा न्याय की गुहार लगाई थी। पीड़ित का कहना है कि उसके इलाज में हुए व्यय को पशु स्वामी से दिलवाया जाए। कई दिन बीत जाने के बाद जब पुलिस ने एक्शन नहीं लिया तो पीड़ित ने दिनांक 28 अप्रैल को मितौली थाना में भी प्रार्थना पत्र दिया था किंतु अभी तक निराशा ही हाथ लगी है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *