बाराबंकी में 2 मई 2026 को 2200 लीटर अवैध देशी शराब को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई सुबेहा थाना परिसर में माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट न्याय 24, हैदरगढ़, बाराबंकी के आदेश के अनुपालन में की गई।

यह विनिष्टीकरण पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन’ अभियान के तहत हुआ। अभियान का उद्देश्य जब्त माल का नियमानुसार निस्तारण करना है। इस कार्रवाई का निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह और पर्यवेक्षण क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ समीर कुमार सिंह ने किया।

नष्ट की गई शराब आबकारी अधिनियम के तहत पंजीकृत विभिन्न 223 अभियोगों में बरामद की गई थी। न्यायालय के आदेश के बाद नियमानुसार विनिष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई।

इस मौके पर आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी अपनी टीम के साथ, थाना प्रभारी निरीक्षक सुबेहा बेचू सिंह यादव और न्यायालय संख्या 24, हैदरगढ़, बाराबंकी के फौजदारी लिपिक अमित यादव उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *