तुष्टिकरण की राजनीति का अंत, 2027 में फिर प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार : मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर
एमडी न्यूज़ बहु यामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का द्वितीय दिवस एवं भव्य समापन अत्यंत उत्साह, अनुशासन, वैचारिक ऊर्जा एवं संगठनात्मक समर्पण के साथ संपन्न हुआ।

पूरे प्रशिक्षण अभियान के दौरान
कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में अद्भुत जोश एवं उत्साह देखने को मिला। प्रत्येक सत्र में कार्यकर्ताओं ने गंभीरता, अनुशासन एवं संगठन के प्रति अपनी निष्ठा का परिचय दिया। प्रशिक्षण स्थल पर सुबह से लेकर समापन तक भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक संस्कृति, कार्यपद्धति एवं राष्ट्रवादी विचारधारा की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

द्वितीय दिवस की शुरुआत प्रातः काल रात्रि विश्राम में रुके पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शाखा एवं योग कार्यक्रम के साथ हुई। शाखा में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं संगठनात्मक एकता का संदेश दिया गया, वहीं योग कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ एवं सक्रिय कार्यकर्ता निर्माण पर बल दिया गया। इसके पश्चात सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आपसी संवाद एवं विश्राम कार्यक्रम में सहभागिता की।

दूसरे दिन के प्रथम सत्र को उत्तर प्रदेश
सरकार में *कृषि मंत्री आदरणीय बलदेव सिंह औलख जी ने *सरकार की उपलब्धियों* विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। इस सत्र की अध्यक्षता जिला महामंत्री जगपाल सिंह यादव जी ने की।

दूसरे सत्र को विधान परिषद सदस्य आदरणीय श्री जयपाल सिंह व्यस्त जी ने संबोधित किया। उनका विषय “विचार परिवार” रहा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रवादी संगठनों की विचारधारा, समाज जीवन में उनके योगदान तथा संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता विचार एवं संस्कार के आधार पर समाज को जोड़ने का कार्य करता है। इस सत्र की अध्यक्षता जिला महामंत्री रविंद्र सिंह रवि जी ने की।

तृतीय सत्र में * रविंद्र सिंह जी* एवं * सर्वेश सिंह जी* ने “सोशल मीडिया एवं मीडिया” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने वर्तमान समय में डिजिटल माध्यमों की बढ़ती भूमिका, संगठन की नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर सकारात्मक एवं तथ्यात्मक संवाद स्थापित करने का आह्वान किया। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री आदरणीय बहादुर सक्सेना जी ने की।

चतुर्थ सत्र को पश्चिम उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय मंत्री आदरणीय श्रीमती हरजिंदर कौर जी ने संबोधित किया। उनका विषय “व्यावहारिक सत्र” रहा। उन्होंने संगठनात्मक व्यवहार, जनसंपर्क, कार्यकर्ता संवाद एवं विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन की व्यावहारिक बारीकियों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपने व्यवहार एवं कार्यशैली से समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करता है।

दिन के पांचवें सत्र को बरेली के पूर्व जिला अध्यक्ष आदरणीय पवन शर्मा जी ने संबोधित किया। उनका विषय “कार्य पद्धति” रहा। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय रखने एवं संगठनात्मक योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ता है।

प्रशिक्षण महाअभियान के छठे एवं अंतिम सत्र को आज रामपुर में

*पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी * ने संबोधित करते हुए कहा कि आज सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और संवैधानिक पंथनिरपेक्षता की प्रतिबद्धता ने भाजपा को सुशासन और समावेशी सशक्तिकरण का वैश्विक ब्रांड बनाया है, भाजपा के विस्तार को भारत के विकास के साथ जोड़ा है।

नकवी ने दुनिया के किसी भी राजनैतिक दल के सबसे बड़े मेगा ट्रेनिंग प्रोग्राम, “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए आज रामपुर में कहा कि करोड़ों कार्यकर्ताओं के तपस्या की ताक़त, परिश्रम के परिणाम ने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाया है।

नकवी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत और प्रधानमंत्री श नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को मिल रहे जबर्दस्त जनादेश और जन आशीर्वाद ने भाजपा विरोधी चांडाल चौकड़ी को चारों खाने चित किया है। पिछले दिनों के चुनावी जनादेश ने खुड़पैची विरासत, खुराफ़ाती सियासत वाले छल छत्रों की छावनी में छेद कर दिया है।

नकवी ने कहा कि दशकों की साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण की सियासत को दरकिनार कर समावेशी सशक्तिकरण के दौर ने सत्तालोलुप साम्प्रदायिक सूरमाओं का सियासी सूपड़ा साफ कर स्पष्ट संदेश दिया है कि साम्प्रदायिक छल नहीं समावेशी बल देश की प्राथमिकता है। देश साम्प्रदायिक तुष्टीकरण वालों को रिजेक्ट और समावेशी सशक्तिकरण वालों को एलेक्ट कर रहा है।

नकवी ने कहा कि कांग्रेस सहित कुछ राजनीतिक दलों का चुनावी मैदान में पराक्रम के बजाय चुनाव आयोग से पंगे की धाराप्रवाह धूर्ततापूर्ण धुन की जनता धुलाई-धुनाई कर धूलधूसरित कर रही है। जनतंत्र पर सवाल, जनादेश पर बवाल का सुल्तानी मिज़ाज और सामन्ती रिवाज इनके बचे खुचे जनाधार को भी निराधार कर रहा है।

नकवी ने कहा कि संवैधानिक संस्थानों की सामन्ती लिंचिंग और लोकतांत्रिक मूल्यों, जनतांत्रिक जनादेश के खिलाफ दुराग्रह पूर्व दुष्प्रचार में लगे हिट एन्ड रन के हुड़दंगी हवाबाजों के लिए जनतांत्रिक वोट को जनादेश में खोट बताने की सनक से बाहर आना होगा और आत्मचिंतन करना होगा कि जनता बारम्बार क्यों उनके सामन्ती सुरूर और सुल्तानी गुरूर को चुनावी चौपाल पर चकनाचूर कर रही है।

नकवी ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ तमाम तरह की राजनीतिक असहिष्णुता और अराजकता से भरपूर अंतर्राष्ट्रीय घमासान और अंदरुनी व्यवधान को परास्त कर भाजपा बिना रुके-थके विजय का कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

नकवी ने कहा कि कांग्रेस निर्मित, निर्देशित ‘वोट चोरी’ का हॉरर हंगामा जनता के बीच टायं टायं फिस हो रहा है। प्रजातंत्र को परिवार तंत्र का बंधक बनाने की सनक पश्चिम बंगाल, असम के चुनाव में धराशाई हुई है। आगे उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में भी धूलधूसरित होगी। आज भाजपा और सहयोगी दलों का भारत में 78% आबादी और 22 राज्यों में सुशासन का ध्वस्त फहरा रहा है, जनता का जनादेश भाजपा के सुशासन के संकल्प और सनातन के सम्मान का परिणाम है।

नकवी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि हमें विपक्षी दलों के डूबते वजूद के पीछे के नकारात्मक वसूल से सबक लेना चाहिए। जनता सकारात्मक सोंच के साथ रहती है नकारात्मक को नहीं सहती। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की बूथ, शक्ति केंद्र स्तर पर चाक चौबंद तैयारी करनी होगी। मोदी-योगी का शासन समावेशी सशक्तिकरण, समाज के सुरक्षा-सम्मान की गारंटी है। भाजपा की सत्ता, भारत के सम्मान, समृद्धि, सुरक्षा के लिए ज़रूरी है।

समापन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आदरणीय हरीश गंगवार जी ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव को कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचाकर संगठन को और मजबूत करेंगे।

पूरे प्रशिक्षण महाअभियान के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह, अनुशासन, संगठन के प्रति समर्पण एवं राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता विशेष रूप से देखने को मिली। प्रशिक्षण स्थल पर भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं संगठनात्मक नारों के साथ कार्यकर्ताओं का जोश पूरे समय बना रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ।
वर्ग का संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष भटनागर जी ने किया।
इस वर्ग के प्रभारी के रूप में बरेली के पूर्व जिला अध्यक्ष पवन शर्मा जी रहे। प्रशिक्षण महाअभियान की मीडिया एवं प्रचार-प्रसार व्यवस्था जिला मीडिया प्रभारी आकाश सक्सेना द्वारा संभाली गई।

समापन सत्र में प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री आदरणीय बलदेव सिंह औलख , विधायक राजबाला जी जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार जी जिला प्रभारी राजा वर्मा जी निवर्तमान सांसद घनश्याम सिंह लोधी जी ख्यालीराम लोधी जी पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल जी महिला के सदस्य श्रीमती सुनीता सैनी जी पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार जी बीना भारद्वाज अभय गुप्ता जी सुभाष भटनागर जी काशीराम दिवाकर चित्रक मित्तल दीक्षा गंगवार ब्लॉक प्रमुख हरि बालाजी अर्चना गंगवार जी मोहित सैनी कुलवंत औलख जी युसूफ अली मोहन कुमार लोधी हंसराज पप्पू जी मोहनलाल सैनी जी जागेश्वर दयाल दीक्षित जी रविंद्र सिंह रवि जी जगपाल यादव अर्जुन रस्तोगी जिला मीडिया प्रभारी आकाश सक्सेना प्रदीप गुप्ता विकास दीक्षित विवेक रुहेला शुभम सक्सेना राहुल गुप्ता पारुल अग्रवाल श्वेता शर्मा दीपक गुप्ता विकास दीक्षित जी प्रमोद आहूजा जी भारत भूषण गुप्ता राजीव मांगलिक श्रेया मदान डॉली रंधावा शुभम राठौड़ सुनील मौर्य कुंवर बहादुर राजपूत करतार सिंह लोधी पूजा शर्मा अमित दिवाकर आशीष गुप्ता कपिल गुप्ता विक्रम सिंह अजय सैनी आदि बड़ी संख्या में प्रमुख पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *