वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़ चैनल

रुदौली कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत फिरोजपुर मख्दूमी में खेत में दौड़ाए गए बिजली के करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार फसल की रखवाली के लिए खेत मालिक ने खेत के किनारे लगे तारों में बिजली का करंट प्रवाहित कर रखा था। रविवार सुबह शौच के लिए खेत की ओर गई युवती अनजाने में करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक युवती की पहचान शांति पुत्री दुखराम (20) निवासी फिरोजपुर मख्दूमी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने लापरवाही बरतने वाले खेत मालिक रामबहादुर लोधी पुत्र रामचंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *