बाराबंकी डीआईजी, सोमेन बर्मा द्वारा थाना फतेहपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस भ्रमण के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय ने थाने की कार्यप्रणाली को आधुनिक पुलिसिंग के मानकों पर परखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और जन-सुनवाई तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान अपराध नियंत्रण, विवेचना की गुणवत्ता, बीट पुलिसिंग, और डिजिटल डेटा प्रबंधन की गहन समीक्षा की गई। पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा थाने के मालखाना, बंदी गृह और कार्यालय अभिलेखों के रख-रखाव को देखा गया तथा विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

विशेष रूप से महिला सुरक्षा और ‘मिशन शक्ति’ के तहत संचालित महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया गया कि महिलाओं की शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सक्रिय अपराधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग और उनके विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गये। पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान थाने के सुरक्षा प्रबंधों और साफ-सफाई का अवलोकन किया गया और पुलिस कर्मियों को तकनीकी रूप से और अधिक दक्ष होने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय, क्षेत्राधिकारी फतेहपुर जगतराम कनौजिया, क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ समीर कुमार सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर रामानंद सागर
