वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़ की रिपोर्ट रुदौली विधान सभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां द्वारा चलाया जा रहा “जनता का सेवक,जनता के द्वार” अभियान लगातार जनता का जनसमर्थन हासिल कर रहा है। अभियान के माध्यम से पूर्व मंत्री रुश्दी मियां गांव-गांव, कस्बों और मोहल्लों में पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समाधान का भरोसा दिला रहे हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान तीसरा विकल्प दैनिक हिंदी समाचार पत्र से विशेष बातचीत में पूर्व मंत्री रुश्दी मियां ने कहा कि समाजवादी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में विकास,सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य सपा मुखिया श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में हुआ है ।समाजवादी विचारधारा हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भाजपा की सामंतवादी सोच वाले लोग रुदौली की गंगा-जमुनी संस्कृति और सामाजिक सौहार्द को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन रुदौली की जागरूक जनता ऐसे मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देगी। यहां की जनता ने हमेशा प्रेम,एकता और भाईचारे की राजनीति को महत्व दिया है। पूर्व मंत्री रुश्दी मियां ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य समाज को जोड़ना और लोगों के बीच विश्वास कायम करना होना चाहिए,न कि नफरत और विभाजन पैदा करना। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि वर्ष 2027 में प्रदेश व रुदौली विधान सभा की जनता समाजवादी पार्टी के पक्ष में ऐतिहासिक समर्थन देकर विकास और भाईचारे की राजनीति को और मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया करते हुए कहा कि सपा मुखिया श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार में किए गए कामों व समाजवादी नीतियों एवं जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं तथा जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर संगठन को और मजबूत करें।
रुदौली विधान सभा क्षेत्र में लगातार हो रही जनचौपालों, जनसंपर्क अभियानों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से समाजवादी पार्टी के पक्ष में सकारात्मक माहौल बनता दिखाई दे रहा है। पूर्व मंत्री रुश्दी मियां का “जनता का सेवक, जनता के द्वार” इस अभियान ने चुनावी माहौल का पारा हाई कर दिया है। समाजवाद का संदेश अब घर-घर गूंजने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *