महराजगंज।निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरिया जमुई पंडित गांव में एक बंदर जमकर उत्पाद मचा रखा है। सोमवार को बंदर ने अचानक कई लोगों पर हमला कर करीब 12 लोगों को बुरी तरह काटकर लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।लोग अपने घरों से निकलने से भी घबरा रहे हैं।

घटना का विवरण

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बंदर कुछ समय से गलियों में घूम रहा था, लेकिन अचानक वह आक्रामक हो गया। उसने राह चलते बुजुर्गों और घर के बाहर खेल रहे बच्चों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया। हमले इतने भयावह थे कि कई लोगों के हाथ पैरों,व कमर में गहरे जख्म आए हैं।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

ग्रामवासियों का कहना है कि उन्होंने वन विभाग को इसकी सूचना कई बार दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय नागरिक सद्दाम अली ने बताया, “बंदर इतना हिंसक हो चुका है कि अब लोग अपने घरों की छतों पर जाने और बच्चों को बाहर भेजने से डर रहे हैं।”

आखिर क्यों बंदर हुआ इतना आक्रामक

विशेषज्ञों और वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बंदर के व्यवहार से ऐसा प्रतीत होता है कि वह या तो बीमार है या समूह से बिछड़ जाने के कारण आक्रामक हो गया है।


सावधानी बरतने की सलाह:

​छतों और बरामदों के दरवाजे बंद रखें।

​बंदर को देखकर चिल्लाएं नहीं और न ही उसे पत्थर मारें।

​हाथ में खाने-पीने का सामान लेकर खुले में न घूमें।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *