रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार
मितौली खीरी, 11 मई 2026। मितौली क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। विगत रात में एक घर को निशाना बना कर चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ़ किए। आपको बताते चलें पूरा मामला लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंपापुर ग्राम का है जहां ग्राम चंपापुर में ममता देवी पत्नी प्रमोद कुमार के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए घुस गए और कमरे के अंदर रखी बैग से लगभग 10 लाख के सोना चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। सुबह जब घर के सदस्य जागे तो देखा उनके कीमती आभूषण गायब थे। बैग खुली हुई पड़ी थी। ये देख कर घर वाले स्तब्ध रह गए। पीड़ित ने मितौली कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए शीघ्र चोरी के खुलासे की मांग की है।

आपको बता दें मितौली थाना क्षेत्र में चोरी का मामला यह नया नहीं है इससे पहले भी कई बड़ी चोरियां हो चुकी हैं जिनका खुलासा करने में पुलिस अभी तक नाकाम रही है जिनमें से मात्र कुछ ही चोरियों के खुलासे हो पाए हैं बाकी बड़ी चोरियां अभी तक ठंडे बस्ती में पड़ी हुई है अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन कब जागता है।
