रिपोर्ट- पुनीत शुक्ला हरदोई

हरदोई के साण्डी कस्बे के मोहल्ला ऊंचा टीला निवासी लाल सिंह पुत्र राम औतार ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को शिकायती पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि राम प्रताप उर्फ बड़कू निवासी ग्राम कत्तलपुर समेत अन्य लोगों ने आपस में मिलकर षड्यंत्रपूर्वक धोखाधड़ी करते हुए गलत तरीके से जमीन का बैनामा कराया और उससे धनराशि भी ले ली।

पीड़ित के अनुसार इस मामले में साण्डी थाने में पहले ही मुकदमा दर्ज कराया गया था, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि मुकदमे की रंजिश मानते हुए 17 अप्रैल 2026 को शाम करीब 8 बजे अभियुक्तों ने अज्ञात वाहन से टक्कर मारकर उसे जान से मारने का प्रयास किया। हादसे में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसमें उसके हाथ और पैर की हड्डियां टूट गईं।

लाल सिर का आरोप है कि घटना की शिकायत साण्डी थाने में की गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।

वहीं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *