संवाददाता तेज बहादुर शर्मा।

लखनऊ। गोमती नगर के ग्वारी क्रॉसिंग के पास जल निगम संस्थान के पास बनी जुग्गी झोपड़ी में रसल वाइपर जैसे खतरनाक सांप के छिपे होने की सूचना से सनसनी फैल गई। झोपड़ी में रहने वाले लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी।सूचना मिलते ही लखनऊ के सर्प रक्षक मुकेश अपने साथी अनूप के साथ मौके पर पहुंचे और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद उन्होंने स्थानीय लोगों को सांपों से बचाव के तरीके भी बताए।


सर्प रक्षक मुकेश ने बताया कि पकड़ा गया सांप रसल वाइपर है, जो भारत के साथ-साथ एशिया में पाया जाता है और बेहद विषैला होता है। थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

मुकेश ने बताया कि वह ऑल इंडिया स्नेक रेस्क्यूर्स ग्रुप का संचालन करते हैं। इस ग्रुप में पूरे भारत के सर्प रक्षक जुड़े हैं। खबर मिलते ही टीम घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू करती है और लोगों को जागरूक भी करती है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *